
मंडी- नरेश कुमार
राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी व राहुल प्रियंका सेना कांग्रेस के प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एन. के. पन्डित ने मन्त्री पुत्र पर सरकारी गाडी का दुरप्रयोग करने पर जोरदार हमला बोला है ! पन्डित ने जल शक्ति विभाग धर्मपुर से सवाल किया है कि जल शक्ति धर्मपुर विभाग के अधिकारी ये बताएं कि HP. 86–0006 गाडी शिमला से किसको अलॉट हुई है और इस गाडी का पंजीकरण किसके नाम पर है !
उन्होने खुद से सुपर सी एम कहने वालों से जानना चाहा है कि वो सपष्ट करे कि आखिर मन्त्री पुत्र किस हैसियत से जल शक्ति विभाग धर्मपुर कि सरकारी गाडी का दुरप्रयोग करके इस्तेमाल कर रहें है और इस सारे खेल में जल शक्ति धर्मपुर के अधिकारी भी उतने ही दोषी है जो मन्त्री पुत्र को गाडी सौंप देते है !
एन के पन्डित ने सोशल मीडिया और मीडिया चैनलों पर विडिओ जारी करते हुए तथा दैनिक समाचार पत्रों को प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश के मुखिया श्री जय राम ठाकुर जी भी सपष्ट करे कि क्या मुख्यमंत्री जी ने ऐसी कोई अधिसूचना या नोटिफिकेशन जारी कि है कि भाजपा के सह मीडिया प्रभारी को ऐसी सुविधा से नवाजा है कि वो सरकारी बाहन का प्रयोग कर सके !
राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कि जिला मीडिया प्रभारी और राहुल प्रियंका सेना के प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एन के पन्डित ने जल शक्ति विभाग धर्मपुर के अधिकारियों और प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इस मुद्दे पर अपना सपष्टीकरण स्टैंड क्लियर करने मांग करते हए उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री इस मामले का स्वयं संज्ञान ले !
पन्डित ने हिमाचल कि भाजपा सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि आखिर कर्जे कि वैशाखियों के सहारे चलने वाली हिमाचल भाजपा कि लंगड़ी सरकार को ऐसी फिजूलखर्ची पर तुरन्त रोक लगानी चाहिए ! पन्डित ने मुख्यमंत्री पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि आप भी सरकारी हेलीकॉप्टर को टैक्सी कि तरह घुमाना बन्द करो !
एन के पन्डित ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि बिना बजट के कोई भी शिलान्यास ना करें बल्कि ये याद रखें कि हिमाचल कि भाजपा सरकार अब कुछ दिनों की मेहमान है क्योंकि अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी + 50 सीट जीतकर सत्ता में वापिसी करेगी !
