समाज को सही दिशा दिखा रहा पत्रकार : केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

समाज को सही दिशा दिखा रहा पत्रकार : केवल सिंह पठानियां।

हिमखबर – डेस्क 

चंडीगढ़ प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम ने अध्यक्ष नलिन आचार्य के नेतृत्व में गत दिवस अपना पदभार संभाला। उप मुख्य सचतेक हिमाचल प्रदेश केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित सदस्यों में अध्यक्ष नलिन आचार्य के अलावा महासचिव उमेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश हांडा, उपाध्यक्ष (महिला) अमनप्रीत दीपेंद्र ठाकुर, जालंधरी, संयुक्त कौर, उपाध्यक्ष सचिव अजय सचिव अमरप्रीत सिंह, अंकुश महाजन और कोषाध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर शामिल रहे इस कार्यक्रम में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

पठानियां ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को उचित मार्गदर्शन देने में सक्षम हैं, इसलिए पत्रकार अपनी कलम का उपयोग समाज को सही दिशा दिखाने के लिए करना चाहिए।

पत्रकार का कार्य मात्र घटनाओं का संकलन करना ही नहीं बल्कि समाज में फैली तमाम समस्याओं का अध्ययन कर उन्हें आगे लाना भी है पत्रकार समाज में घटित हो रही समस्याओं व सूचनाओं को आमजन तक लाने में अहम भूमिका निभाता है।

इस मौके पर पंजाब मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल, चीमा के साथ चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जगतार सिंह सिद्धू, वी बलवंत तरकश, प्रभजोत सिंह, ए नानकी हंस, ए एस पाराशर, नवीन फड़ ग्रेवाल, सुखबीर बाजवा, बलविंदर जम्मू, विरिंदर रावत, सोरव दुग्गल और पूर्व महासचिव राम सिंह बराड़, नरेश कौंसल, बलजीत बल्ली, चरणजीत आहूजा, प्रीतम रूपल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर गायक हरदीप गिल, गायक हरचंद सिंह चन्नी, सरबंस प्रतीक सिंह, बॉबी बाजवा, राज तिवारी को सम्मानित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...