पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा

--Advertisement--

पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी की किशनपुरा पंचायत में तैनात पंचायत सचिव को विजिलेंस की टीम ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।

जन्म प्रमाण पत्र के बदले मांगी रिश्वत

किशनपुरा पंचायत के एक युवक अपने भाई का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पंचायत सचिव मनीष कुमार के पास गया। आरोप है कि मनीष ने उसका जन्म प्रमाण पत्र दो बना दिया था, लेकिन उसे देने से इंकार कर दिया और कहा कि उसे जन्म प्रमाण पत्र तभी दिया जाएगा, अगर वह 1200 रुपये देगा। लेकिन पहले तो व्यक्ति ने पैसा देने के लिए मना किया, लेकिन पंचायत सचिव अपनी जिद पर अड़ा रहा और पैसे की मांग करता रहा। जिस पर व्यक्ति ने विजिलेंस से संपर्क किया।

पंचायत सचिव ले रहा था 1200 रुपये की रिश्वत

विजिलेंस के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश व संदीप की अगुवाई में टीम ने योजना तैयार कर व्यक्ति को 1200 रुपये लेकर पंचायत सचिव के पास भेजा। जैसे ही उसने सचिव को पैसा दिया तो विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर रिश्वत के पैसा लेते हुए रंगें हाथों पकड़ लिया।

‘आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में किया जाएगा पेश’

विजिलेंस एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बद्दी पुलिस की टीम ने पंचायत को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। विजिलेंस टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...