‘सभी धर्मों का सम्मान, कानून हाथ में नहीं लेने देंगे’, संजौली मस्जिद विवाद पर बोले सीएम सुक्खू

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है साथ ही प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली अवैध मस्जिद को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अब इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म के लोगों का सम्मान है।

सभी लोग कानून से बंधे हुए हैं , मगर प्रदेश में प्रदर्शन के नाम पर किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म के लोगों का सम्मान है। यह स्थिति किन कारणों के चलते बनी इसको लेकर जांच की जा रही है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ने भी इस बारे में अपना वक्तव्य सदन में दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आने वाला हर व्यक्ति और हिमाचल प्रदेश का नागरिक सभी कानून से बंधे हुए हैं। मामले पर शांतिप्रिय प्रदर्शन का सम्मान है लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...