सफाई कर्मचारियों की साल में एक बार स्वास्थ्य जांच जरूरी – रोहित राठौर

--Advertisement--

सफाई कर्मचारियों के लिए करें जागरूकता शिविर आयोजित – अतिरिक्त उपायुक्त

मंडी, 28 जून – अजय सूर्या

हाथ से मैला ढोने वाले कार्मिकों के नियोजन का प्रतिषेध व उनका पुर्नवास अधिनियम, 2013 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार हाथ से मैला ढोने वाले कर्मियों का जिला में 15 मार्च  से 14 अप्रैल 2024 तक व्यापक सर्वेक्षण करवाया गया था। उन्होंने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी मामला शुष्क शौचालय व हाथ से मैला ढोने वाले व्यक्तियों का नहीं पाया गया।

उन्होंने बताया कि शहरी निकाय व स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की सूचना जिन शहरी निकायों नहीं भेजी है, वे तुरन्त भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध करवाए जा रहे कल्ब्ज व मास्क इत्यादि की सूचना भी 29 जून तक भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों हेतु प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों बारे तथा स्वस्थ स्वास्थ्य हेतु जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त वर्ष में एक बार उनके स्वास्थ्य की भी जांच की जाना अनिवार्य है, जिसके लिए उन्हें शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के माध्यम से नियुक्त किए गए सफाई कर्मचारियों को सेवा लाभ नियमानुसार प्रदान किए जा रहे अथवा नहीं, इसकी सूचना भी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि अभी तक सफाई कर्मचारियों के माध्यम इस प्रकार की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं जिला कल्याण अधिकारी समीर द्वारा जिला के सभी शहरी निकायों तथा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...