
कोटला – स्वयंम
सरकार के आवारा पशुओं से निजात दिलाने के वायदे खोखले दिख रहे हैं। सड़कों पर आवारा पशुओं से निजात दिलाने की घटनाएं सिरे नहीं चढ़ रही जबकि आवारा पशुओं का गाड़ियों की चपेट में आकर मरना निरंतर जारी है।
पिछली रात दुराना बाजार में अज्ञात गाड़ी ने टकर मार कर एक गाए को मौत के मुंह सुला दिया और एक गाय की टांग तोड़ दी। जबकि सरकार आवारा पशुओं से निजात दिलाने केलिए गौशालाओं का निर्माण करने की घोषणाएं करने तक सीमित दिख रही है।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा सहित दुराना बाजार के दुकानदार प्रताप सिंह, चमन सिंह,मंगल सिंह,पंचम शर्मा रक्षपाल राणा, करतार सिंह मनोहर लाल आदि ने आवारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन सड़कों पर बढ़ती जा रही है जबकि सरकार इस समय की रोकथाम करने में बूरी तरह असफल रही ।
