सकरी की एन एस एस यूनिट ने की बाबड़ी की सफाई

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

राजकीय वरिष्ठ विद्यालय सकरी में 20 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक सात दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष कैम्प चल रहा है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी में एन एस एस कैम्प के चौथे दिन 23 दिसंबर को एन एस एस स्वयंसेवियों ने सरालच बस्ती की एक पुरानी बाबड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया।

स्वयंसेवियों ने सुबह में अपना चाय नाश्ता करने के बाद स्कूल गेट तथा आस पास साफ सफाई की। इसके बाद सरालच बस्ती की एक पुरानी बाबड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने बाबड़ी के आस पास फैली कंटीली झाड़ियों को काट कर एक तरफ इकट्ठा करके रखा।

दोपहर में लंच करने के बाद स्वयंसेवियों के साथ स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रजनीश शर्मा ने अपने विचार साझा किए। रजनीश शर्मा ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ विद्यालय सकरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...