संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर माहौल तनावपूर्ण, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में आज हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र में बुधवार सुबह 7 बजे से रात 11:59 बजे तक धारा 163 लगा दी है। संजौली चौक में भारी पुलिस बल तैनात है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ढली टनल को पैदल व वाहनों दोनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

वहीं संजौली बाजार में कई कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं। हिंदू जागरण मंच और सिविल सोसाइटी के लोग काफी संख्या में यहां प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे हुए हैं, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम जब सर्मथकों के साथ संजौली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

कमल गौतम ने कहा कि वह हिंदू लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए उनका समर्थन करने के लिए संजौली आए हैं। इसके बाद पुलिस ने कमल गौतम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कमल गौतम का कहना है कि सरकार हिंदुओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

वहीं सिविल सोसायटी के सदस्य हरिदत्त ने कहा कि सरकारों के सामने मस्जिद में अवैध निर्माण कैसे होता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी संख्या में अवैध रूप से प्रवासी पहुंच रहे हैं। हिमाचल डैमोग्राफी बदलने की कोशिश है। सोलन और बिलासपुर से भी लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं, लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...