संजौली क्षेत्र में हवाई हमले से 4 लोग घायल एवं एक की मौत

--Advertisement--

संजौली पार्किंग में मॉक ड्रिल का आयोजन।

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला शहर से सटे संजौली उपनगर में हुए हवाई हमले में 04 नागरिक घायल एवं एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हुई है। संजौली पार्किंग में आज ऑपरेशन अभ्यास के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ठीक 04 बजे हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे।

आला अधिकारियों ने हवाई हमले की सूचना रिपोर्टिंग अधिकारी को दी तथा हमले में घायल लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अग्निशमन, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एंबुलेंस की टीमों को जल्द से जल्द पहुंचने का आग्रह किया।

ठीक 4 बजकर 10 मिनट पर अग्निशमन, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। हवाई हमले के उपरांत घटना स्थल पर लगी आग पर अग्निशमन के कर्मचारियों ने काबू पाया।

इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 04 घायल नागरिकों एवं एक मृत व्यक्ति को पार्किंग क्षेत्र से बाहर निकाला गया। सभी घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया।

ये रहे उपस्थित 

संजौली में आयोजित मॉकड्रिल के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एएसपी रतन नेगी, उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी ओशिन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...