श्री नयनादेवी के बेहल में व्यक्ति पर चलीं गोलियां, एम्स में भर्ती

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के  उपमंडल श्री नयनादेवी के बेहल में किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर दूसरे गुट ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को बेहल में बेल्डिंग का काम करने वाले राकेश कुमार(37) के साथ कुछ लोगों  ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच राकेश के परिजन वहां पहुंचे और उसे ले जाने लगे। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने फिर रास्ता रोका और गोलियां चला दीं। एक गोली राकेश की पीठ में लगी है।

एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी के बोल

उधर, एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...