शिमला : 14 साल की नाबालिग लड़की से अंबाला में दुष्कर्म, पिता ने पूर्व पत्नी पर करवाई FIR दर्ज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में रिश्तों को दागदार करने वाली घटना सामने आई है। राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी पर उसकी नाबालिग बेटी काे अगवा कर एक शख्स द्वारा उसके साथ दुराचार करवाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता से अंबाला में दुष्कर्म हुआ है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्त में लेने में जुटी हुई है।

शिकायतकर्ता शिमला के सदर थाना क्षेत्र का निवासी है। उसने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी है, जो उसके साथ रहती थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी पूर्व पत्नी और उसके वर्तमान पति ने उसकी नाबालिग बेटी को पहले अगवा किया। वे नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गए।

इसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता की बेटी काे हरियाणा के अंबाला में रहने वाले एक शख्स के पास भेज दिया। जहां उस शख्स ने उसकी बेटी के साथ उसकी सहमति के बिना दुष्कर्म किया। ऐसे में अब पुलिस ने आईपीसी की धारा 363,376 और धारा-6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

पुलिस आरोपियों की धड़पक्कड़ की कोशिश कर रही है। फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। मामला किशोरी से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले में ज्यादा जानकारी सांझा नहीं कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...