शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक, जयराम बोले-ज्यादा दिन नहीं बचेगी कांग्रेस सरकार

--Advertisement--

शिमला, 12 जून – नितिश पठानियां

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में मंगलवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें लोकसभा व विधानसभा सभा उपचुनाव के नतीजों पर मंथन हुआ।

बैठक में दो प्रस्ताव पारित हुए जिसमें पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी गई और जगत प्रकाश नड्डा को भी मंत्री बनने पर बधाई दी गई। इसके अलावा प्रदेश की जनता का भी लोकसभा चुनाव में चारों सीट जीताने के लिए भाजपा विधायक दल ने धन्यवाद प्रस्ताव किया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी हिस्सा लिया।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में भाजपा ने चारों सीटें जीती हैं और विधानसभा उप चुनाव में भी भाजपा ने दो सीट जीती है। 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को लीड मिली है।

कांग्रेस सरकार चुनावों में हार के बावजूद जश्न मना रही है जो इनकी सोच का दिवालापन दिखाती है। सीएम सरकार अपनी कुर्सी बचाने में लगी हैं लेकिन ज्यादा दिन तक कुर्सी बचा नहीं पाएंगे। सीपीएस पर फैसला सरकार के लिए सुखद नहीं होगा।

तीन विधानसभा उपचुनाव के करोड़ों के खर्च के लिए सरकार जिम्मेदार है और अगर पहले ही इस्तीफा स्वीकार हो जाता तो लोकसभा चुनाव के साथ ही हो जाते। तीनों निर्दलीय विधायकों ने सरकार की प्रताड़ना के बाद इस्तीफा देकर साहसिक कार्य किया है।

सरकार ने तीनों निर्दलीय विधायकों के कारोबार बंद करने और परिवार के लोगों को प्रताड़ित करने का काम किया है जिससे तंग आकर निर्दलीयों ने भाजपा का दामन थामा है। टिकटों को लेकर हाई कमान जल्द फैसला लेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के बोल

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि लोकसभा और विधान सभा उप चुनाव के नतीजों को लेकर बैठक में मंथन होगा और तीन होने वाले विधान सभा उप चुनाव में जीत को लेकर मंथन होगा। लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास करवाने में विफल रही है। सीएम सुक्खू एक भी विकास कार्य जनता में गिनवा नहीं पा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...