शिमला में टैक्सी ऑप्रेटर के साथ धोखाधड़ी, चालक ने बिना बताए बेच दी गाड़ी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला में टैक्सी कारोबार से जुड़े एक ऑप्रेटर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। टैक्सी मालिक ने टैक्सी चालक पर आरोप लगाया है कि चालक ने बिना बताए ही उसकी गाड़ी को बेच दिया। बालूगंज थाना में इस बारे मामला दर्ज हो गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला के फागली के रहने वाले राकेश कुमार पुत्र प्रीतम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने अनूप शर्मा को टैक्सी चलाने के लिए दी थी। अनूप शर्मा शिमला से उसकी टैक्सी चलाने के लिए चंडीगढ़ गया। यहां से उसे मनाली जाना था।

इसके बाद अनूप ने उसे फोन पर सूचित किया कि वह जम्मू-कश्मीर की राइड पर जा रहा है। इसके बाद अनूप ने उससे कोई संपर्क नहीं किया। करीब 15 दिन पहले जब उसने अनूप को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसके पिता ने फोन उठाया। उसके पिता ने राकेश को बताया है कि उसका आईजीएमसी में इलाज चल रहा है। वह अस्पताल में भर्ती है।

इसके बाद वह आईजीएमसी पहुंचा। यहां पर उसने अनूप से कार के बारे में पूछा। अनूप ने बताया कि उसकी गाड़ी रवि ने सैक्टर-2 में पार्क की है। गाड़ी की चाबी भी उसके पास ही है। जब उसने रवि से पूछा तो रवि ने बताया कि उसकी गाड़ी आशीष मिश्रा के पास है।

जब आशीष मिश्रा से पीड़ित ने संपर्क किया तो उसने बताया कि गाड़ी अनूप उसके पास छोड़ गया है। इसके बदले में वह पैसे ले गया है, यानि अनूप ने गाड़ी आशीष मिश्रा को बेच दी है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...