शिमला में कड़े पहरे के बीच मुस्लिम जोड़े का निकाह, राम मंदिर में रिसेप्शन को लेकर था विवाद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बने एक मुस्लिम जोड़े का निकाह शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। बालूगंज स्थित मस्जिद में पारंपरिक तरीके से निकाह की रस्में अदा की गईं। प्रशासन ने पहले से ही एहतियातन सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए थे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने और समारोह शांतिपूर्वक पूरा हो सके।

राम मंदिर हॉल में रिसेप्शन, यहीं से शुरू हुआ विवाद…. 

निकाह के बाद शाम के समय परिवार की ओर से राम मंदिर परिसर में स्थित सूद सभा हॉल में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सामाजिक संगठनों के नेता भी सम्मिलित हुए। इसी रिसेप्शन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। हिंदू संघर्ष समिति ने मंदिर परिसर से जुड़े हॉल में रिसेप्शन आयोजित करने पर आपत्ति जताई थी और इसे लेकर विरोध दर्ज कराया था। हालांकि प्रशासन की निगरानी में रिसेप्शन कार्यक्रम भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

मुंडन की चेतावनी देने वाले नेता नजरबंद…. 

इस आयोजन के विरोध में हिंदू संघर्ष समिति ने पहले सामूहिक मुंडन करने की चेतावनी दी थी। समिति ने शनिवार दोपहर तीन बजे विरोध कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी। लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर कुछ प्रमुख नेताओं को उनके घरों में ही रोक दिया, जिससे प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार यह कदम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...