शिमला : बुजुर्ग के गिरने की घटना में सोशल मीडिया पर दी जा रही गलत जानकारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

राजधानी शिमला के लोअर बाजार में मंगलवार शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति के गिरने की घटना पर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

कुछ पोस्ट में कहा गया कि बुजुर्ग को समय पर मदद नहीं मिली और पुलिस ने लापरवाही बरती। लेकिन शिमला पुलिस ने तुरंत सफाई देते हुए बताया कि बुजुर्ग को सिर्फ 15 मिनट में अस्पताल पहुंचा दिया गया था और सोशल मीडिया पर जो भी कहा जा रहा है, वह पूरी तरह भ्रामक है।

पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह घटना मंगलवार बाद दोपहर 3:05 बजे हुई। 3:10 बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई और 3:11 बजे पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

उसी समय एंबुलेंस को भी बुला लिया गया। चूंकि घटनास्थल पर सीधा वाहन नहीं जा सकता था, इसलिए पुलिस कर्मचारी पैदल ही वहां पहुंचे।

पुलिस और एंबुलेंस की टीम 3:17 बजे मौके पर पहुंच गई। इसके बाद 3:25 बजे तक बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

इस तरह पुलिस ने सिर्फ 7 मिनट में मौके पर पहुंचकर तेजी से मदद की, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में बहुत अच्छा माना जाता है।

पुलिस ने बताया कि घटना लोअर बाजार की थी, न कि मॉल रोड की, जैसा कि सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है। बुजुर्ग को समय पर मदद मिली और महज 15 मिनट में अस्पताल पहुंचा दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...