शिमला के होटल में पंजाब की महिला मॉडल से दुष्कर्म

--Advertisement--

शिमला, 28 दिसंबर – नितिश पठानियां 

राजधानी के एक होटल में पंजाब की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला मॉडल है और उसने अपने परिचित व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप जड़ा है।

पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 22 दिसंबर को शूटिंग के लिए शिमला आई थीं। रात को एक होटल में ठहरी।

पंजाब का लुधियाना निवासी जगतार सिंह भी उसके साथ शिमला आया था। पीड़िता के मुताबिक जगतार सिंह ने होटल में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

23 साल की पीड़िता मॉडल ने बुधवार को न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत दी। शिमला पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 376 व 506 में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस टीम जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...