उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में बडी धूमधाम से मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

--Advertisement--

उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में बडी धूमधाम से मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

चुवाड़ी – भूषण गूरूंग 

भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने 139 वां कांग्रेस स्थापना दिवस उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में बडी धूमधाम से मनाया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में दी गई कुर्बानियों को याद किया और भटियात के 121 पोलिंग बूथों पर झंडा फहराया गया।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह कंवर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भटियात व हिमाचल प्रदेश में जो भी विकास हुआ है वह पूर्व मुखयमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधानसभाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिंया की देन है।

उन्होने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक साल के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा जो त्रासदी गत वर्ष हुई और प्रदेश को बिना केंद्र सरकार की कोई मदद के बिना प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी लोक सभा के चुनावों के लिए कमर कसने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में हुई भयंकर तबाही होने के बावजूद केंद्र सरकार ने राहत के नाम पर केवल हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया है। जो बजट केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार को दिया है वह ऊँट के मुँह में जीरा था। विपक्ष इस आपदा की घड़ी में सिर्फ टीका टिपणी करती रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई भारी तबाही के समय उनके सांसद प्रदेश में कहीं भी नहीं दिखे। जब प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुचारू हो गई तब वह केवल व्यान बाजी ही करते दिखाई दिए।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है आगामी चुनावों में एक जुट होकर पार्टी के लिए काम करें और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को आगामी चुनावों में विजयी बनाए।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व भटियात ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...