शिमला: कुसुम्पटी में सरकारी क्वार्टरों में लगी आग, 2 घर जलकर राख

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर कुसुम्पटी में शाम के समय टाइप-3 सरकारी आवासों में से एक में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस भीषण अग्निकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई है। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी अनुसार, जिस भवन में आग लगी है, उसमें सरकारी कर्मचारी अपने परिवारों सहित रह रहे थे। फिलहाल किसी के झुलसने या हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की वजह का अभी तक स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या किसी विद्युत उपकरण की खराबी की वजह से आग लगी है।

सरकारी क्वार्टर में आग लगने की घटना से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दमकल विभाग की मदद करने में जुट गए। घटना स्थल के पास मंदिर, बाजार और घनी आबादी वाला इलाका है, जिसके कारण खतरा और बढ़ गया था हालांकि, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग को रिहायशी क्षेत्र में फैलने से रोक लिया।

अग्निशमन विभाग अधिकारी नितिन के बोल

अग्निशमन विभाग के अधिकारी नितिन के अनुसार, ‘आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल वाहन तैनात किए गए हैं। इनमें मॉल रोड, छोटा शिमला और बालूगंज फायर स्टेशन से भेजी गई गाड़ियां शामिल हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के घरों और इमारतों को भी खतरा पैदा हो गया है। दमकल कर्मी लगातार कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. फिलहाल आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है’।

एसपी शिमला संजीव गांधी  के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया, ‘कसुम्पटी में सरकारी क्वार्टरों में आग लगने का मामला आया है। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...