शिटी नाला के पास पेश आया हादसा, इंग्लैंड के पर्यटक की सड़क दुर्घटना में मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के सिसु के पास एक वाहन गिर गया, जिसमें एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। उपचार के लिए घायल हुए व्यक्तियों को मनाली और P.G.I रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच करने लगी ।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा कि सिसु के समीप शिटी नाला के समीप सड़क दुर्घटना हुई है। वाहन में तीन लोग सवार थे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल हो गए हैं।

हादसे में शमशेर को गंभीर चोट आई है, जबकि एक अन्य को मामूली चोट आई है। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय जोविता निवासी इंग्लैंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को मनाली अस्पताल पहुंचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मनाली के पर्यटन व्यवसाई शमशेर ठाकुर अपने दोस्त विजय निवासी कारदंग और विदेशी नागरिक जोविता जो इंग्लैंड के रहने वाले है, मनाली की ओर से वापिस आ रहे थे । तभी शिटी नाले के पास अचानक कार से उनका नियंत्रण खो गया और कार खाई में जा गिरी।

कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार घायलों को रेस्क्यू किया गया।

इस दौरान पुलिस ने देखा कि कार में सवार विदेशी की मौत हो गई है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...