शिक्षक नदारद, एक दिन का कटेगा वेतन

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के पलौहड़ा में 17 जनवरी बुधवार को कांग्रेस सरकार का ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम था, जिसमें मंत्री चंद्र कुमार, जिलाधीश कांगड़ा डा. निपुण जिंदल सहित जिला स्तर के सभी विभागों के आलाधिकारी हाजिर थे लेकिन इसके बावजूद भी ज्वाली के दो स्कूलों में अध्यापक नदारद पाए गए।

जिलाधीश कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव करते हुए सुबह दस बजे कर दिया था। जिला शिक्षा उपनिदेशक मोहिंदर धीमान ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढन तथा राजकीय मिडल स्कूल ढन का औचक निरीक्षण किया।

शिक्षा उपनिदेशक मोहिंदर धीमान 10: 45 बजे स्कूलों में पहुंचे तो राजकीय प्राथमिक स्कूल ढन से एक अध्यापिका तथा राजकीय मिडल स्कूल ढन से दो अध्यापक नदारद पाए गए। किसी भी टीचर ने छुट्टी नहीं ली थी तथा अपनी मनमर्जी से छुट्टी पर थे। शिक्षा उपनिदेशक मोहिंदर धीमान काफी नाखुश दिखे।

उन्होंने ढन स्कूल से नदारद टीचर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बीईईओ ज्वाली को दिए जबकि ढन स्कूल से नदारद दोनों टीचरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। दोनों अध्यापकों को दो दिन के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है। साथ ही डीडीओ प्रिंसीपल ज्वाली को टीचरों का एक दिन का वेतन भी रोकने के आदेश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...