शाहपुर: लदबाड़ा में कूहल में मिली 39 वर्षीय व्‍यक्ति की लाश

--Advertisement--

Image

मौसी के घर धान लगवाने आया था संजय कुमार

शाहपुर – नितिश पठानियां

उपमंडल शाहपुर के तहत लदबाड़ा गांव में मौसी के घर खेतों में धान लगाने आए व्यक्ति का शव भोगल कूहल में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि 39 वर्षीय संजय कुमार निवासी अंबाड़ी अपनी भाभी रेखा देवी के साथ लदबाड़ा में मौसी पुष्पा देवी के घर खेतों में धान लगाने के लिए आया था।

शाम करीब छह बजे वह किसी काम से गया, लेकिन घर नहीं लौटा। रात को स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। उसका पता न चलने पर थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। शुक्रवार करीब तीन बजे उसका शव भोगल कूहल में पड़ा मिला।

उधर मामले कि पुष्टि करते हुए कार्यकारी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...