
शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में विकास के मसीहा जो बनते हैं, उनकी आंखों के सामने एक ऐसा स्पॉट है, जो हर समय हादसे को न्योता दे रहा है. ये स्पॉट है राष्ट्रीय उच्चमार्ग NH 154 मंडी पठानकोट पर पुहाडा गोदाम (पेट्रोल पंप) के सामने.
हर रोज नेता लोग, कई आला अधिकारी इस रास्ते से निकलते हैं लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, या यूं कहे की विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा हो.
वहीं वार्निंग के नाम पर स्पॉट के आस पास पत्थर लगाए हुए हैं. वहीं काफी दिनों से सड़क पर बने गड्ढे के ऊपर से दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं तो वह गिरकर घायल हो रहे हैं. वहीं बारिश होने पर सड़क पर बने गड्ढे में पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
हालात यह हैं कि हल्की सी बारिश के बीच गड्ढे में पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढे का कोई पता नहीं चल रहा है. जिससे वाहन गड्ढे में गिरने से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं.
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जारी भारी वर्षा से इस गड्ढे में भारी मात्रा में पानी एकत्रित होने से वाहन गड्ढे में गिरने से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और कई दोपहिया वाहन चालकों को मामूली चोटें भी आई हैं.
वहीं इस बावत जब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण,सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारीयों से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उनसे उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
अब यह देखना कि यह गड्ढा कोई उन्होंने होने पर सही होता है या उससे पहले इसकी सुध ली जाती है।
