शाहपुर में SDM कार्यालय के पास PWD के पुराने भवन में लगी आग, लगभग सभी रिकॉर्ड जलकर राख

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां 

शाहपुर एसडीएम कार्यालय के साथ लगते लोक निर्माण विभाग के पुराने भवन में अचानक आग लगने से जरूरी रिकॉर्ड जल कर राख हो गए है। बताया जा रहा है कि आग रात करीब दो बजे लगी।

आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि बिजली की तार में शार्ट शर्किट होने की बजह से आग लगी है। आग की बजह से भवन की छत व भीतर रखा फर्नीचर तथा रिकॉर्ड जल कर राख हो गए हैं।

यह भवन काफी पुराना था। वर्तमान में यह भवन नेशनल हाइवे के पास था तथा यहां नेशनल हाइवे, और आस-पास कि सड़क के रिकॉर्ड रखे गए थे। इसके अलावा यहां एसडीएम कार्यालय का कुछ समान भी रखा गया था।

घटना की खबर लगते ही एसडीएम शाहपुर मुरारी लाल, स्टाफ के सदस्य व स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए तथा आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। इसी बीच अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...