शाहपुर में केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेसी, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता भंग करने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने शाहपुर में संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया। केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया किया।शाहपुर में संजय दत्त और विधायक केवल सिंह पठानिया की अगवाई में मशाल यात्रा निकाली।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है और अपने विरोधियों की ईडी व अन्य केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से प्रताडि़त कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक षड्यंत्र के तहत संसद की सदस्यता रद्द की गई है, जिसका कांग्रेस पार्टी संकल्प सत्याग्रह के माध्यम से कड़ा विरोध कर रही है। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी जनता की सशक्त आवाज बन कर उभरे हैं और केंद्र सरकार राहुल गांधी की आवाज को दबा रही है।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश को एकजुट कर उनकी जनता की आवाज उठा रहे है, जबकि केंद्र सरकार जन विरोधी नीतियों से जनता को तंग कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में जनता मोदी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया, कर्ण पठानिया, सुशील मिंटू, बलदेव पप्पी, शाम सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...