शाहपुर: जागोरी संस्था ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज दिनांक 05 जून 2024 को जागोरी संस्था द्वारा रैत ब्लॉक में तीन विभिन्न स्थानों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रेई, राजकीय माध्यमिक पाठशाला लनजोत व पंचायत मंझगरा में समुदाय के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।जिसमे 145 बच्चों सहित 180 लोगों ने भाग लिया।

सहभागियों को विश्व पर्यावण दिवस के उद्देश्य के बारे में बताया गया कि हमे अपने पर्यावरण को संरक्षित करना व् जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूक होना बहुत ही ज़रूरी है। आज हमारे आसपास हजारों पेड़ कट रहे है लेकिन पेड़ों को उस मात्र में लगाया नहीं जा रहा है।

जिससे जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है। नदी, नाले सुख रहे है और धरती का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यदि हम समय रहते पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय धरती व् मानव जीवन में बहुत बड़ा संकट आ सकता है।

इस अवसर पर लोगों व् बच्चों के साथ अलग अलग तरह की गतिविधियां जैसे पोस्टर बनाना, निबंध लेखन, भाषण चर्चा-परिचर्चा, व् सफाई अभियान आदि के माध्यम से जागरूक किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में जागोरी कार्यकर्त्ता चन्द्र कान्ता, पंकज, पूजा, सोनिका, स्वरुप, महिंदर, सुरेष्ठा, अनीता, इंटर्न कंचन, चन्दन व जुबैर की भागीदारी रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीआरसीए ने घोषित किया ग्रुप इंस्ट्रक्टर का फाइनल परिणाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने तकनीकी...

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...