शाहपुर: चड़ी में भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा दामन

--Advertisement--

पूर्व प्रधान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, विधायक केवल पठानिया बोले, भाजपा कार्यकर्ता हो रहे हताश

शाहपुर – नितिश पठानियां

देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियों में सरगर्मी बढ़ गई हैं। इस दौरान दलबदल का क्रम भी जारी है। अब इसी कड़ी में शाहपुर में भी भाजपा कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे है।

इसी कड़ी में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है। केवल सिंह पठानिया चड़ी गांव में नुक्कड़ सभा करने पहुंचे, तो वहां भारी संख्या में लोगों ने भाजपा को छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम लिया।

जिनमें चड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान सुनीत कुमार, अनसूचित जाति पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भाजपा डिप्टी रेंजर रामस्वरूप शर्मा, पूर्व पंचायत सदस्य सवीन चौधरी, राजकुमार, ओंकार चौधरी, अमर सिंह चौधरी, पखल सिंह, सूबेदार प्रभात सिंह, अशोक मेहरा, विपन कुमार, कुशल सिंह, रवि कुमार, अनूप कुमार, पहाडू राम, रमेश सिंह, इन सभी सदस्यों ने परिवार सहित भजापा का दामन छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की जनहित नीतियों को देखते हुए और विधायक केवल पठानिया की कार्यप्रणाली से प्रभावित हो कर कांग्रेस में शामिल हुए।

इस मौके पर विधायक केवल पठानिया ने कहा कि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जान चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ता हताश होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूरा सम्मान दिया जायेगा।

बता दे कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शाहपुर के विधायक एवं मुख्य उपसचेतक केवल सिंह पठानिया ने जो चुनावी मुहिम शुरू की है, उसमें उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के स्वागत सत्कार के साथ-साथ अन्य लोगों का समर्थन भी बखूबी मिल रहा है तथा धारकंंडी से लेकर चंंगर तक तथा मध्य क्षेत्र के लोग भी भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी को छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।

इसके लिए सारा श्रेय केवल सिंह पठानिया को जाता है, जिन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज करने के वाद उतनी ही गर्म जोशी से जनता के बीच जाकर उनका दुख-दर्द समझते हुए जहां सरकार द्वारा जारी नीतियों के तहत विकास करवाया वहीं अपनी खुद के बलबूते पर लोगों की सहायता की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...