शाहपुर: चड़ी नाबालिग दुष्कर्म मामला, मुख्यमंत्री से उप मुख्य सचेतक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने जिला कांगड़ा के गांव चढ़ी में नाबालिग से हुए दुष्कर्म को लेकर दोषी युवक के विरूद्ध ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल जिसमें पीड़िता के परिवार के सदस्य भी शामिल थे, मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पुलिस इस घटना में दोषी की शीघ्र पहचान कर उसे कड़ी सजा दी जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि इस घटना का कड़ा संज्ञान लिया गया है और आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना के संदर्भ में पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...