धर्मशाला से चोरी हुई कार हरियाणा में मिली, जिसे दिया ड्राइवर का काम वही निकला चोर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गाड़ी चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला धर्मशाला से आया है। जहां पेट्रोल पंप पर खड़ी एक कार अचानक गायब हो गई। कार मालिक की शिकायत पर जब पुलिस ने कार का लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला की गाड़ी हरियाणा में है।

जिसके बाद पुलिस हरियाणा पहुंची और कार को रिकवर किया। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वहीं, पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत स्थानीय पेट्रोल पंप से चोरी गाड़ी को पुलिस ने हरियाणा से बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार मामले में धर्मशाला थाना में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी। गाड़ी को लोकेशन ट्रैक की गई तो गाड़ी हरियाणा के इंद्री में पाई गई। ये कार धर्मशाला की एक व्यक्ति की है, जो अपनी कार किराए पर देता है।

बता दे कि उसी के यहां पूर्व में काम करने वाला एक ड्राइवर अमित राणा और उसके साथी ने धर्मशाला से गाड़ी चुराकर हरियाणा में एक युवक को बेच दी थी। जिसे पुलिस ने रिकवर कर लिया है और गाड़ी को धर्मशाला लाया जा चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...