शाहपुर के करेरी में भारी पत्थर गिरने से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

शाहपुर के करेरी में भारी पत्थर गिरने से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, दो माह बाद होने वाली थी शादी, गांव में पसरा मातम

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की केसरी पंचायत में एक हृदयविदारक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर गिरे भारी पत्थरों की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक गोविंद पुत्र उज्ज्वल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक गोविंद शाम के समय अपनी स्कूटी पर केसरी लौट रहा था, तभी अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिर पड़े और वह उसकी चपेट में आ गया। पत्थरों की टक्कर से स्कूटी सहित युवक सड़क किनारे जा गिरा।

कुछ देर बाद पीछे से आ रही एक गाड़ी के स्थानीय यात्रियों ने उसे देखकर पहचानने की कोशिश की और गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि युवक की दो माह बाद शादी होने वाली थी, और वह परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। गोविंद के पिता एक भेड़पालक हैं और बड़ा भाई भारतीय सेना में तैनात है। परिवार की इस असमय और दुखद क्षति ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

स्थानीय नेता केवल सिंह पठानियां के बोल 

स्थानीय नेता केवल सिंह पठानियां ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तुरंत राहत देने की मांग की है। साथ ही कहा कि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचाव हेतु संवेदनशील मार्गों पर उचित सुरक्षा प्रबंध किए जाने चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...