शाहपुर के अगस्त्य सिंह राणा ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, IHM कुफरी में सरकारी सीट हासिल

--Advertisement--

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के पूर्व छात्र अगस्त्य सिंह राणा ने बढ़ाया मान! IHM कुफरी में मिली सरकारी सीट

शाहपुर  –  नितीश पठानियां 

शाहपुर स्थित कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। स्कूल के पूर्व छात्र अगस्त्य सिंह राणा ने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM), कुफरी (शिमला) में सरकारी सीट हासिल कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है।

अगस्त्य सिंह राणा ने अपनी दसवीं की परीक्षा कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल से 80 प्रतिशत अंकों के साथ और बारहवीं की परीक्षा 71 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।

अब उन्होंने IHM कुफरी में सरकारी सीट प्राप्त कर अपने शैक्षणिक सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

उनकी इस सफलता से स्कूल, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता पर उनके माता-पिता शान सिंह और नीना ज्योति ने खुशी जताई।

अगस्त्य के पिता शान सिंह भारतीय वायु सेना में सार्जेंट के रूप में देश की सेवा कर चुके हैं और वर्तमान में सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने अगस्त्य सिंह राणा और उनके परिवार को इस सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

अगस्त्य सिंह राणा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के लिए भी गर्व का विषय बनी है। स्कूल परिवार ने इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हरियाणा-हिमाचल-उत्तराखंड व चंडीगढ़ के बीच संपर्क सुगम, PM मोदी ने किया अंबाला-कालाअंब NH का लोकापर्ण

हिमख़बर डेस्क  हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपर्क...

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : छह मेडिकल कॉलेज में 277 से बढाकर 597 होंगी PG सीटें

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा...

मंडी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे चार नाबालिग रेस्क्यू, काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंपे

हिमखबर डेस्क  मंडी जनपद के पधर क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप...