बाबा मणिमहेश यात्रा: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, द्रम्मन हटली में 23 दिन चलेगा विशाल निशुल्क लंगर

--Advertisement--

बाबा मणिमहेश यात्रा पर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! चम्बा रोड द्रम्मन हटली में 28 अगस्त से 19 सितंबर तक लगेगा विशाल निशुल्क लंगर

शाहपूर  –   नितीश पठानियां 

बाबा मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बड़ी राहत की खबर है। मां कामाख्या सेवा दल, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) की ओर से बाबा मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रथम विशाल निशुल्क भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस धार्मिक सेवा का उद्देश्य यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी उपलब्ध कराना और सेवा भाव को आगे बढ़ाना है।

सेवा दल के अनुसार यह विशाल निशुल्क लंगर 28 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक चम्बा रोड, द्रम्मन हटली (हिमाचल प्रदेश) में लगातार संचालित रहेगा। इस दौरान यात्रा मार्ग से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

मां कामाख्या सेवा दल, कामाख्या मंदिर भडू बनेर खड्ड के किनारे, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) के तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्य को लेकर मुख्य साधक कामाख्या शिष्य ऋषा भारती (हरीश गोस्वामी) ने कहा कि, “ये धरती धर्म की खेती है, जितना बीजो उतना फल देती है।”

उन्होंने सभी भक्तों और समाजसेवियों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील भी की। सेवा दल ने जानकारी दी कि लंगर सेवा पूर्ण होने के बाद मां कामाख्या के निर्माणाधीन मंदिर के निर्माण कार्य को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और समाज के सहयोग से धार्मिक और सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस धार्मिक आयोजन में महंत हर्ष गोरखवामी और गौतम बाबा का भी विशेष सहयोग रहेगा।

सेवा दल ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि बाबा मणिमहेश यात्रा के दौरान चम्बा रोड द्रम्मन हटली स्थित लंगर स्थल पर पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण करें और इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित करें।

आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु 78072-63811, 98053-04835 और 62398-16069 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related