मंडी में 19 जुलाई को होगी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (एसीएस) एग्जामिनेशन, 2026 की परीक्षा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 


जिला मुख्यालय मण्डी में आगामी
19 जुलाई, 2026 (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (एसीएस) एग्जामिनेशन, 2026 की परीक्षा दो परीक्षा केन्द्रों

  • पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी उप केंद्र-001
  • और राजकीय वल्लभ कॉलेज, मंडी, उप केंद्र-002 में होने जा रही हैI
  • अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में होगी
  • पहली परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
  • और दूसरी परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक होगीI
  • उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कुल 402 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे हैंI
  • उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंI
  • सभी परीक्षार्थी अपने साथ अपना ई-एडमिट कार्ड लाएं और बिना ई-एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगाI
  • उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे जिसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगीI
  • अतः सभी परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करेंI
  • उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन, एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी कार्ड /आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि), एक पारदर्शी पानी की बोतल और साधारण (एनालॉग) कलाई घड़ी लाने की अनुमति होगी
  • स्मार्ट वॉच अथवा किसी अन्य प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक घड़ी की अनुमति नहीं होगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हरियाणा-हिमाचल-उत्तराखंड व चंडीगढ़ के बीच संपर्क सुगम, PM मोदी ने किया अंबाला-कालाअंब NH का लोकापर्ण

हिमख़बर डेस्क  हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपर्क...

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : छह मेडिकल कॉलेज में 277 से बढाकर 597 होंगी PG सीटें

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा...

मंडी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे चार नाबालिग रेस्क्यू, काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंपे

हिमखबर डेस्क  मंडी जनपद के पधर क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप...