चंबा के साच गांव में जातिवाद फैलाने वाले पोस्टरों से हड़कंप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग 

जिला चंबा की ग्राम पंचायत साच के ग्रामीणों ने उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपकर गांव में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगाए गए कथित जातिवाद फैलाने वाले आपत्तिजनक पोस्टरों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि 28 जुलाई 2026 की रात करीब 12 बजे के बाद पंचायत के विभिन्न स्थानों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिनमें जातीय आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि इन पोस्टरों का उद्देश्य गांव के शांतिपूर्ण माहौल, सामाजिक सौहार्द और विभिन्न समुदायों के बीच वर्षों से बने आपसी विश्वास को नुकसान पहुंचाना है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत में लंबे समय से सभी समुदाय प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ रहते आए हैं तथा इस तरह की घटना पहले कभी सामने नहीं आई।

ग्रामीणों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर गांव का माहौल खराब करने और जातीय वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, आपत्तिजनक पोस्टरों को तुरंत हटाया जाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पोस्टर लगाने वाले अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की जाए।

साथ ही दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related