शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के पुलिस थाना डल्हौजी के तहत युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी जान पहचान के एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसे शादी करने के कहा तो वह शादी करने से मुकर गया है।

उधर, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ इस संबंध में आई.पी.सी. 376 के तहत मामला दर्ज करके मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. डल्हौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को यह शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। जल्द पुलिस आरोपी को तलाश कर सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...