शहर में करोड़ों खर्च होने पर भी नहीं बन पाई पार्किंग

--Advertisement--

बैठक में चंबा शहर की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक बुधवार को मुख्यालय स्थित लक्ष्मण क्लब परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के प्रधान चंद्र सहगल ने की। बैठक में चंबा शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

चंद्र सहगल ने कहा कि जिला चंबा के पिछड़ेपन के लिए चंबा के लोग ही जिम्मेदार हैं। जब भी विकास कार्य करवाने का प्रयास किया जाता है तो चंबा शहर के कुछ लोग ही हेरिटेज सिटी के नाम पर माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर उन कार्यों पर रोक लगा देते हैं।

चंबा शहर की पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए एसपी आवास के समीप पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। इस कार्य पर करोड़ों रुपए खर्च जा चुके हैं और अब उस पर स्टे ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को विकास से आपत्ति है तो कार्य आरंभ होने से पहले ही स्टे लेना चाहिए।

अब स्थिति ऐसी बन गई है कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी लोगों को पार्किंग भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अतिरिक्त चंबा शहर में बनने वाले वेंडिंग जोन के कार्य पर भी रोक लगाने के लिए माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया है। चंद्र सहगल ने शहर के बुद्धिजीवी लोगों से आग्रह किया है कि हेरिटेज की आड में चंबा के विकास पर रोक न लगाएं।

ये रहे उपस्थित

बैठक में सेवानिवृत मेजर एससी नैय्यर, डा. डीके सोनी, विश्वा महाजन व सुरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...