शर्मनाक! डरावने वीडियो दिखाकर नाबालिगा से दुष्कर्म,अश्लील फोटो वायरल

--Advertisement--

शर्मनाक! डरावने वीडियो दिखाकर नाबालिगा से दुष्कर्म,अश्लील फोटो वायरल

ऊना, 21 अप्रैल – अमित शर्मा 

पुलिस थाना अंब के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिगा के साथ डरावने विडियो को दिखाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक ने नाबालिग की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी है।

पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया “मैं किराए की दुकान में सिलाई का काम करती हूं। दुकान पर अक्सर मेरी 17 वर्षीय बेटी हाथ बंटाती है।

दुकान के आस-पास एक युवक भी काम करता था, जिसके चलते मेरी बेटी से जान पहचान हो गई”। महिला का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में युवक ने बेटी को डरावने विडियो को दिखाकर शारीरिक संबंध बनाए।

पिछले तीन वर्षों से आरोपी युवक बंदूकों की तस्वीरें दिखाकर व चाकू आदि दिखाकर, डरा-धमकाकर व प्रताड़ित करके गलत काम किया। इतना ही नहीं विभिन्न किश्तों में हजारों रुपये भी पुत्री से लिए हैं।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने गलत काम करते हुए फोटो भी ली थी। जब बेटी ने युवक को जबरदस्ती बलात्कार करने से रोका, तो उसने धमकियां दीं कि वह उसका बहुत बुरा अंजाम करेगा।

महिला ने बताया कि जब शनिवार को पता चला कि आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम साईट पर मेरी बेटी अश्लील फोटो डाल दी हैं। साथ ही अपने दोस्तों को भेजी है और धमकियां दे रहा है कि उसके पास कई फोटो व विडियो हैं, जिन्हें वह बारी-बारी सोशल मीडिया पर डालता रहेगा। तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

डीएसपी अंब वसूधा सूद के बोल 

डीएसपी अंब वसूधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...