व्यापार मंडल नेरचौक की विशेष बैठक: चुनाव की तारीखें तय

--Advertisement--

नेरचौक/मंडी – अजय सूर्या

व्यापार मंडल नेरचौक ने एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें आगामी चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि जो भी सदस्य व्यापार मंडल के चुनावों में भाग लेना चाहते हैं, वे 6 नवंबर को अपना नामांकन पत्र भर सकते हैं, और चुनाव की तिथि 15 नवंबर को निर्धारित की गई है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने जानकारी दी कि व्यापार मंडल की आठ सदस्यीय टीम ने अब तक 850 से अधिक व्यापारियों का पंजीकरण कराया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों को 21,000 रुपये की राशि जमा करनी होगी, जो वापस नहीं की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया बल्ह के एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में व्यापार मंडल के विशेष सदस्य जैसे अभिलाष महाजन, दिनेश कुमार, छोटू राम ठाकुर, शंकर वालिया, प्यारे सिंह परमार, हितेष सोनी, करम सिंह सैनी, रणजीत सिंह परमार, अभिनंदन तेजपाल शर्मा, परमजीत सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...