हिमाचल से बड़ी खबरः पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी टांडा में भर्ती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की सियासत से बड़ी खबर है। कांगड़ा के धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने संदिग्ध पदार्थ खाया है और फिर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अहम बात है कि चौधरी की पत्नी भी अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुरा राकेश चौधरी की पत्नी की डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को उपचार के लिए टांडा में भर्ती करवाया गया था, मगर आज शाम को राकेश चौधरी की मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपती ने किसी घरेलू विवाद के बाद बीती रात कुछ पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले गए और जहां पर राकेश चौधरी की हालत गंभीर में मौत हो गई, जबकि पत्नी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...