नाग देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर मांगी सांपों से शांति

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला को शिव भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां के लोगों को देवी देवताओं में बहुत आस्था है यही वजह है कि यहां बहुत सी ऐसी घटनाऐ होती है जिन्हें वह आस्था से जोड़कर देखते हैं। चम्बा जिला में के मुगला, जुखराड़ी, कोट व आसपास के गांव में आजकल भारी मात्रा में सांपों का दिखना एक आम सी बात हो गई है। वैसे अमूमन देखने को मिलता है कि अक्टूबर के महीने में यह सांप बहुत कम लोगों को दिखाई देते हैं।

लोगों की मान्यताओं के अनुसार जब मणिमहेश मेला समाप्त होता है तो उसके बाद सभी सांप व अन्य धरती के जीव धरती के नीचे चले जाते हैं और लोगों का यह भी मानना है कि भगवान शंकर अपनी झोली में इन सबको छिपा देते हैं लेकिन जिस तरह से आजकल हर दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी के घर यह सांप दिखाई दे रहे हैं उससे लोगों की चिंताएं बढ़ रही है।

यहां कोट गांव में कुछ दिन पहले एक महिला को उसके कमरे में ही सांप ने काटा था जिससे उसकी मौत हो गई थी उसके बाद लोगों में सांपों को लेकर काफी दहशत देखने को मिल रही है। यही वजह है कि अब लोग नाग देवता के शरण में गए हैं। इसी गांव में एक प्राचीन केहलुर नाग मंदिर भी स्थित है जहां पर लोग अक्सर पूजा अर्चना करते रहते हैं।

वहीं पर आज इन सांपों की शांति के लिए पूजा पाठ व हवन किया गया। जहां पर भगवान नाग देवता के गुरु यानी चेलों को भी लाया गया और आने वाले समय में इन सांपों से नाग देवता से शांति मांगी गई। यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर पूजा अर्चना की गई है जिससे कहलूर नाग देवता से यह आराधना की गई है कि इन सब सांपों को जमीन में छुपा ले ताकि वह चैन से रह पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...