वीरभूमी कोचिंग सेंटर शाहपुर में सेना में भर्ती हुए युवाओं को किया जाएगा सम्मानित

--Advertisement--

सेंटर के चेयरमैन समारोह में करेंगे सम्मानित।

शाहपुर – कोहली

वीर भूमि कोचिंग सेंटर शाहपुर में हाल ही में सेना में चयनित हुए अग्निवीरों को सम्मानित किया जाएगा। सेंटर के चेयरमैन महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोचिंग सेंटर शाहपुर के अग्निवीर भर्ती हुए जिला चम्बा और कागडा के युवाओं को 11 अक्टूबर को सेंटर द्वारा आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

चेयरमैन महेंद्र कुमार शर्मा ने बधाई देते हुए युवाओं की सफलता का श्रेय युवाओं की कड़ी मेहनत सेंटर के कड़े अनुशासन तथा प्रशिक्षण दे रहे अनुभवी तथा परिश्रमी अध्यापकों को दिया है। उन्‌होंने बताया कि शाह‌पुर स्थित वीरभूमि कोचिंग सेंटर युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बलों, स्टेट पुलिस नेवी, फॉरेस्ट व एयर फोर्स में सेवाएं देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने बताया कि सेंटर में नये आने वाले युवाओं को भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए शारीरिक और शैक्षणिक तैयारी करवा रहा है। इसके अलावा समय समय पर युवाओं को नशे से दूर रहने और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...