वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल में तीन दिवसीय राजकीय शोक के साथ एक दिन का अवकाश घोषित

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके अलावा आज वीरवार को अवकाश की घोषणा कर दी गई है। तीन दिन तक प्रदेश में कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा। भाजपा व कांग्रेस ने भी अपनी सभी बैठकें स्‍थगित कर दी हैं।

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव को लेकर दोनों राजनीतिक दल इन दिनों पूरी तरह से सक्रिय हैं, इसके चलते बैठकों का दौर भी जोरों पर है। लेकिन दोनों ही दलों ने अपने सभी कार्यक्रम स्‍थगित कर दिए हैं।

राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सम्मान में 8 जुलाई से 10 जुलाई, 2021 तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वीरभद्र सिंह का निधन आज प्रातः हो गया था।

इस अवधि के दौरान किसी प्रकार के सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। आवश्यक सेवाओं से संबधित विभागों के अतिरिक्त राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और स्वायत्त संस्थान आज बंद रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...