बोले राणा, शक्ति पीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिले मूलभूत सुविधाएं

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह राणा ने कहा कि विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया है। लंबे अरसे के बाद मां ज्वालामुखी की कृपा से मंदिरों को खोला गया है

ज्वालाजी, आशीष कुमार

ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह राणा ने कहा कि विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया है। लंबे अरसे के बाद मां ज्वालामुखी की कृपा से मंदिरों को खोला गया है परंतु मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मंदिर में शीतल जल उपलब्ध नहीं हो रहा है। साथ ही मुख्य मंदिर के गर्भ गृह में लगाए गए एयर कंडीशन खराब पड़े हैं। जिस वजह से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग से लंबे रास्ते से मुख्य मंदिर में भेजा जा रहा है जबकि परिक्रमा मार्ग के ऊपर ना तो शामियाने लगाए गए हैं और न ही कहीं पर कोई शेड का निर्माण किया गया है। जिस वजह से अपने बिलखते हुए बच्चों को लेकर यात्री यहां वहां दौड़ रहे हैं उनके पांव जल रहे हैं सुविधा नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने मंदिर प्रशासन से आग्रह किया है कि करोड़ों रुपये की आय के बावजूद यात्रियों की सुविधाओं के लिए खर्च किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु यहां पर आ सके और माता के दरबार में माथा टेक सकें इससे बेहतर संदेश लोगों में जाएगा और ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु यहां पर आएंगे इस संदर्भ में एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सौजन्य से बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं जो थोड़ी बहुत खामियां होंगी उन्हें दूर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिल सकें और ज्यादा से ज्यादा भक्त माता के दरबार में परिवार सहित आ सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...