विधुत उप-मण्डल चंबा न -1 ने 376 उपभोक्ताओं की विधुत आपूर्ति अस्थायी तौर पर काटने के जारी किए आदेश

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

विधुत उपमंडल चंबा न॰ -1 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न श्रेणियों के कुल 376 उपभोक्ताओं को बिजली बिल की समय पर अदायगी न करने के कारण विधुत आपूर्ति अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिये है। इन उपभोक्ताओं से कुल 22,22,634.00 रूपये की राशि वसूली जानी है।

विभाग द्वारा  पहले ही दिनांक 5 अप्रैल को डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 दिनो के भीतर बिल जमा करवाने के लिए अपील की जा चुकी थी। अत: अब  कुल 376 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली के बिल न जमा होने के कारण विभाग को उनकी विधुत आपूर्ति अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी करने पड़े हैं।

अस्थायी तौर पर बिजली कटने के बाद विधुत बिल की राशि के साथ- साथ 250.00 रुपेय का अतिरिक्त शुल्क (reconnection charges) अदा करना पड़ेगा।

अस्थायी तौर पर कनैक्शन कटने के बाद भी कोई बिल का भुगतान नहीं करता है तो विभाग एक तय सीमा के बाद स्थायी तौर पर विधुत कनैक्शन काटने के आदेश जारी कर देगा और स्थायी तौर पर कनैक्शन कटने के बाद विधुत उपभोक्ता को पहले मीटर की बकाया राशि का भुगतान करने के बाद नये सिरे से विधुत कनैक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।

व इसके लिए लगभग चार से पाँच हजार रूपये तक का अतिरिक्त शुल्क अदा करना पड़ेगा। अत: उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि समय पर अपने बिजली के बिल की अदायगी करें ताकि उन्हे बिजली कट जाने की वजह से किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फोरलेन निर्माण की कछुआ चाल, धूल और गड्ढों से जनता बेहाल

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना का निर्माण स्थानीय निवासियों और...

सड़क हादसे में दो बाइक चालक दोषी, एक को जेल, दूसरे को लगाया जुर्माना

हिमखबर डेस्क  सड़क हादसे के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी...

सीयू के धर्मशाला कैंपस के लिए फिर बजट का प्रावधान नहीं, नाराजगी बढ़ी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के...