विधायक विक्रम जरियाल ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट का उदघाटन

--Advertisement--

Image

भटियात- भूषण गूरुंग

आज भट्टियात विधानसभा क्षेत्र के स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट का उदघाटन जनता एवं विभाग की उपस्थिति में किया।इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के स्तरोन्नत होने से भट्टियात विधानसभा क्षेत्र की 15 पंचायतों की जनता इससे लाभान्वित होगी।

हर्ष का विषय है कि प्रदेश की जयराम सरकार प्रदेश की जनता को हर प्रकार की सुविधा घरद्वार मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। 1960 को समोट पंचायत में समोट पीएचसी बनी 17 अपैल को समोट पीएचसी को सीएचसी का दर्जा मिला समोट को , स्टाप मिला , 50 बैंड भटियात के समोट पंचायत के समोट पीएचसी का दर्जा बढ़ा ।

आज सीएचसी का उद्धघाटन मुख्य सचेतक एवं विधायक विक्रम सिंह जरयाल द्वारा किया गया। 15 बर्षो की मांग आज जनता के हवाले किया। आप को बता दें की समोट सीएचसी होने से गरीब जनता को बहुत लाभ मिलेगा ।

समोट सीएचसी के दायरे में खरगट टिकरी गरनोटा समोट टुंडी खनौडा कामला सिहुंता पातका ,शिब्लघट्टा , मन्हुता ,धुलारा, ककरोटी थुलेल तक की पंचायतों के लोग यहां आते हैं।

इस मौके पर विधायक विक्रम जरियाल ने अपने सम्बोधन में कहा की समोट सीएचसी बनाने का मैंने कई बार मुद्दा उठाया था। लेकिन पहले मेरी सरकार नहीं थी इसलिए कांग्रेस के नेताओं ने समोट पीएचसी का दर्जा नहीं बढ़ने दिया ।

मैंने विधायक होते हुए भी इसके लिए विधानसभा में आवाज उठाई । हमारे कांग्रेसी भाई महंगाई को लेकर मुद्दा उठा रहे हैं। भटियात में विकास जो हुऐ जयराम सरकार में हुए। कांग्रेस सरकार के समय में कई घोटाले हुए हैं। मोदी राज में आज कोई भी घोटाले नहीं हो रहे हैं ।

इस मौके पर प्रधान ज्योतिका मैहरा , एसडीएम भटियात बच्चन सिंह, अन्य कई गणमान्य लोग, और जनता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...