विधायक पवन नैयर ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में खज्जीनाग मेले का किया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

चंबा 4 जून – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खज्जियार में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय खज्जीनाग मेले का सदर विधायक पवन नैयर ने आज शुभारंभ किया ।

इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खज्जियार जिला का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जहां हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं।

खजियार पर्यटन स्थल को और अधिक विकसित किया जा रहा है ताकि यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को अच्छी सुविधा मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि खज्जियार में प्रसिद्ध झील की खूबसूरती को संजोय रखने के लिए झील से गाद निकालने का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है।

विधायक पवन नैयर ने ग्राम पंचायत खज्जियार में युवाओं को अच्छी खेल व्यवस्था उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इनडोर स्टेडियम के साथ साथ जिम खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

विधायक ने गांव द्रव से लेकर पंजियारा तक संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु विधायक निधि से 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने मेले में स्थानीय लोगों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत खज्जियार देश राज शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...