7 जून से रोजगार मेलों का आयोजन

--Advertisement--

Image

मंडी 4 जून – नरेश कुमार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी की प्रवक्ता विप्लव ठाकुर ने सूचित किया है कि एसआईएस, पीटीसी शाहतलाई, जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्डज के 150 पदों को भरने के लिए बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है ।

साक्षात्कार का आयोजन 7 जून को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी, 8 जून को उप रोजगार कार्यालय, नेरचौक, 9 जून को उप रोजगार कार्यालय, गोहर, 10 जून को उप रोजगार कार्यालय थुनाग, 13 जून को उप रोजगार कार्यालय सुन्दरनगर तथा 15 जून को उप रोजगार कार्यालय बालीचौकी में किया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरूष उम्मीदवार ही पात्र हैं । योग्यता 12वीं व स्नातक पास तथा आयु सीमा 21 से 37 साल के बीच होनी चाहिए । आवेदक की शारीरिक  लम्बाई 168  से.मी. से अधिक होनी चाहिए ।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित निर्धारित तिथियों को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार के लिए पहुंच जाएं । साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जोयगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...