विधायक ने उपस्वास्थ्य केंद्र भलाड का उद्घाटन तो किया, लेकिन बिजली मीटर का नहीं कनेक्शन

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

विस क्षेत्र जवाली के अधीन उपस्वास्थ्य केंद्र भलाड़ का उद्घाटन विधायक अर्जुन सिंह द्वारा 26 अगस्त 2021 को किया गया था लेकिन लाखों की लागत से निर्मित भवन में बिजली का कोई प्रावधान नहीं है।

बिजली न होने के कारण उपस्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ सहित चिकित्सा सुविधा लेने हेतु आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आधे-अधूरे भवनों का ही उद्घाटन करने में विधायक लगे हुए हैं। सवाल उठता है कि आखिरकार समस्त सुविधाओं को उपलब्ध करवाए बिना ही विधायक ने इसका उद्घाटन कैसे कर दिया।

लोगों ने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र भलाड़ को भवन तो मिला लेकिन उसमें सुविधाओं का अभाव है। विधायक मात्र झूठी वाहवाही लूटने के लिए उद्घाटन करने में लगे हुए हैं। लोगों ने कहा कि साथ लगते घर से तार खींचकर उपस्वास्थ्य केंद्र भलाड़ में पंखा को कनेक्शन दिया गया है।

इसके अलावा उपस्वास्थ्य केंद्र भलाड़ में स्टाफ का भी अभाव है। बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल से मांग की है कि उपस्वास्थ्य केंद्र भलाड़ में बिजली सहित स्टाफ का प्रावधान किया जाए ताकि जनता को लाभ मिल सके।

पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार के बोल:

इस बारे में पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि विधायक मात्र वाहवाही लूटने के लिए आधे-अधूरे कार्यों का ही लोकार्पण करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस भवन का शिलान्यास कांग्रेस राज में हुआ था तथा कांग्रेस राज में भवन बनकर तैयार हो गया था लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के कारण इसका लोकार्पण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मात्र बिजली का मीटर लगाना ही शेष रहा था, उसको लगाने की बजाए विधायक इसका उद्घाटन कर गए।

क्या कहती है बीएमओ डॉक्टर प्रिया:

इस बारे में बीएमओ डॉक्टर प्रिया ने बताया कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मीटर लगवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...