पूर्व सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा विधानसभा के लुदरेट पंचायत के निवासी हवलदार अजीत सिंह रिटायर्ड 8 जून को अपने किसी निजी काम के लिए हमीरपुर गए हुए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत खराब होने की वजह से हमीरपुर सिविल अस्पताल में ले जाया गया।वहां पर उन को मृत घोषित कर दिया गया।

परिवार तथा गांव वालों का कहना है कि 56 वर्षीय अजीत एक बड़े ही मृदुभाषी, मेहनती और मिलनसार व्यक्तित्व के मालिक थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 5 बच्चे हैं । 8 जून रात को उनका पार्थिव शरीर हमीरपुर से एंबुलेंस द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया ।

9 जून को दोपहर लुदरेट गांव के श्मशान घाट में वहां के स्थानीय निवासी कर्नल मनीष की अगुवाई में योल से एक जेसीओ और 3 जवानों के दस्ते ने रीथ चढ़ाकर सैन्य सम्मान के अंतिम बधाई दी। उनके पार्थिव देह को उनके बेटे सुनील कुमार ने मुखाग्नि दी।  हवलदार अजीत कुमार सेना की 103 टीए सिखलाई में 18 साल सेवाएं देने के बाद 2004 में सेवानिवृत्त हो गए थे ।

उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हंसराज सलारिया, हेमराज , जगदेव, हवलदार बंटू तथा कैप्टन विनोद आदि स्थानीय निवासियों के अलावा आसपास के पहचान वाले तथा रिश्तेदारों की सैकड़ों लोगों की भीड़ ने नम आंखों के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...