सरकाघाट/मंडी – अजय सूर्या
धरमपुर के विधायक चंद्रशेखर ने सरकाघाट व धर्मपुर मण्डल के जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता सभी सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंताओं के साथ मानसून काल के दौरान क्षेत्र में चल रही बिजली पानी की समस्याओं व समाधानों पर चर्चा की।
उसके बाद युवा कांग्रेस की बैठक ली जिसमे विधायक चंद्रशेखर ने युवाओं से पार्टी हित में कार्य करने, सरकार की विकासात्मक नीतियों को लोगो तक और लोगो की समस्यायों को सरकार तक पहुंचाए पार्टी आ रहे युवा कांग्रेस के चुनावो में के बारे में भी चर्चा हुई।

