
इंदौरा – शम्मी धीमान
इन दिनों प्रदेश भर में चुनाव लगभग करीब आते जा रहे हैं। जहां दिन प्रतिदिन सभी पार्टियों के प्रतिनिधि डोर टू डोर जाकर बड़े बड़े वादे कर रहे हैं और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वही लगातार रैलियां भी निकाली जा रही है।
ऐसे में आम जनता किन्ही सुविधाओं से वंचित रह गई है। पिछली सरकार ने कार्य तो करवाए हैं लेकिन कुछ कार्य अभी भी बाकी रह गए हैं।
लोगों ने कहा की विधानसभा क्षेत्र इंदौरा से इंदपुर टप्पा टू सुघ-भटोली की सड़क की हालत इतनी गंभीर हो चुकी है कि वहां पर वाहनों से चलना तो दूर पैदल चलना भी बड़ा मुश्किल हो जाता है ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम तथा बारिश के मौसम में तो लोगों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
यह वो मुख्य सड़क है जो सरकारी कार्यालय , अस्पताल व स्कूलों को जाती है। लेकिन इस सड़क से लोगों को बड़ी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।
अगर किसी को जरूरी कार्य के लिए कहीं जाना पड़े तो इस सड़क से सही समय पर पहुंचना नामुमकिन है। अगर कोई बीमार हो जाए तो इमरजेंसी होने पर मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले यहीं पर दम तोड़ देता है।
